
Delhi में फिर लागू हो सकता है Odd-Even सिस्टम? पर्यावरण मंत्री Minister Gopal Rai से जानिए
AajTak
दिल्ली सरकार द्वारा 11 नवंबर 2021 को एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन (open burning campaign) की शुरुआत की गई. दिल्ली में दिवाली के बाद AQI काफी खराब स्तर के भी पार चला गया, जिसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 9 नवंबर को इस कैंपेन की घोषणा की और गुरूवार से इसे लागू कर दिया गया. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण बहुत हद तक पराली जिम्मेदार है. दिल्ली सरकार ने हाल ही में धूल के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 92 निर्माण स्थलों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है. इसी क्रम में इस कैंपेन की शुरुआत की गई. जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली में फिर ऑड-ईवन सिस्टम लागू हो सकता है? इस पर क्या था पर्यावरण मंत्री का जवाब, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










