
Delhi: 'मालकिन, 37 लाख लुट गए', खुद की आंखों में मिर्ची झोंक ड्राइवर पहुंचा घर, फिर खुला ये राज
AajTak
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने लूट की सारी रकम 37 लाख 40 हजार बरामद कर ली है. पुलिस ने करीब 50 किलोमीटर पीछा करके गुड़गांव से रकम के साथ एक आरोपी को भी दबोच लिया.
दिल्ली पुलिस ने बीते दिन शुक्रवार को हुए लूट मामले का खुलासा कर दिया है. दोस्त के साथ मिलकर एक शातिर ड्राइवर ने यह झूठी कहानी रची थी. खुद ने ही दोस्त को कैश से भरा बैग देने के बाद अपनी ही आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक लिया था. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और लूट की सारी रकम 37 लाख 40 हजार बरामद कर ली. पुलिस ने करीब 50 किलोमीटर पीछा करके गुड़गांव से रकम के साथ एक आरोपी को दबोचा.
27 मई की शाम करीब पांच बजे एक पीसीआर कॉल दिल्ली पुलिस को मिली कि ग्रेटर कैलाश इन्क्लेव के पार्ट-2 से आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर करीब 50-60 लाख की लूट हो गई है. जानकारी मिलते ही सीआर पार्क थाने के एसएचओ रितेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. वहां पर पुलिस टीम को शिकायतकर्ता महिला मिली.
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन के साथ होटल हयात में मेकअप क्लास ऑर्गनाइज की थी. शुक्रवार को वह छात्रों की फीस (37 लाख 40 हजार) को लेकर अपने घर के लिए निकली. गाड़ी उनका ड्राइवर प्रमोद कुमार मंडल चला रहा था. कॉलोनी में पहुंचने के दौरान ड्राइवर कैश से भरा बैग घर के अंदर ले जा रहा था, तभी लुटेरे आए और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंकक रुपयों से भरा बैग छीन ले गए.
शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत लूट की एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी. दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, और साथ में ड्राइवर प्रमोद से पूछा कि लूट कैसे हुई?
पुलिस का कहना है कि प्रमोद बार-बार अपने बयान बदल रहा था, और अपना मोबाइल फ़ोन भी नहीं दे रहा था. इसके बाद पुलिस को प्रमोद पर शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने प्रमोद के साथ सख्ती से पूछताछ की. तब उसने साजिश और लूट की पूरी कहानी उगल दी. आरोपी ने बताया कि उसने इस लूट में अपने साथी फूल कुमार यादव को भी मिला रखा था. प्रमोद ने पुलिस को अपना मोबाइल भी बरामद करवा दिया, जो उसने पार्किंग एरिया में छिपा रखा था.
प्रमोद को इस बात का शक था कि अगर उसका फोन पुलिस को मिल जाएगा, तो पूरा राज खुल जाएगा. लूट से पहले ड्राइवर प्रमोद अपने दोस्त फूल कुमार से लगातार संपर्क में था. इसके बाद पुलिस ने करीब 50 किलोमीटर पीछे आकर गुड़गांव से फूल कुमार यादव को पकड़ लिया और उसके पास से रुपयों से भरा बैग बरामद कर. लूट के इस मामले में सारी रकम 37 लाख 40 हजार बरामद किया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








