
Delhi: मां की मौत के बाद पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया रेप, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
AajTak
दिल्ली में बेटी के साथ रेप करने वाले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि 'पापा की लाड़ली' फ्रेज पिता-बेटी के बीच स्नेहपूर्ण रिश्ते को दर्शाता है और फिर जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो बच्चे को क्या करना चाहिए.
दिल्ली में एक पिता ने 11 साल की अपनी बेटी के साथ रेप किया. इस मामले में कोर्ट ने दोषी पाए गए पिता को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा पीड़िता को राहत और पुनर्वास के लिए 12 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्पेशल जज अनु अग्रवाल ने उस पिता को सजा सुनाई, जिसे POCSO एक्ट की धारा छह के तहत दोषी ठहराया गया था. 27 अप्रैल को दिए एक आदेश में कोर्ट ने कहा कि आजीवन कारावास का अर्थ 'दोषी की बची हुई प्राकृतिक लाइफ' से है.
''पापा की लाड़ली' पिता-बेटी के बीच स्नेहपूर्ण रिश्ता'
अदालत की कार्यवाही के दौरान एडिशन पब्लिक प्रोसिक्यूटर अरुण केवी ने दोषी को अधिकतम सजा की मांग की. जज ने कहा कि 11 वर्षीय पीड़िता की मां की मौत के तुरंत बाद दोषी ने अपनी बेटी को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया. उन्होंने कहा, "अकसर सुना जाने वाला फ्रेज 'पापा की लाडली' एक पिता और बेटी के बीच स्नेहपूर्ण रिश्ते को दर्शाता है. फिर जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो बच्चे को क्या करना चाहिए?"
'माता-पिता पर बिना शर्त भरोसा करता है बच्चा'
अदालत ने कहा कि एक बच्चे को माता-पिता पर बिना शर्त भरोसा होता है और वह उनसे प्यार, स्नेह और सुरक्षा की उम्मीद करता है. इसमें कहा गया है कि जब एक घर के सुरक्षित परिसर को यौन उत्पीड़न की जगह में बदल दिया जाता है तो बच्चे के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं होती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










