
Delhi: मर्डर केस में 6 साल से फरार 3 महिलाएं गिरफ्तार, 50 हजार का घोषित था इनाम
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में हत्या के आरोप में 3 महिलाएं छह साल से फरार चल रही थीं. इन महिलाओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कार को रास्ता देने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई थी. उसी केस में इन महिलाओं की पुलिस को तलाश थी.
Delhi News: दिल्ली में हत्या की वारदात को अंजाम देकर 6 साल से फरार चल रहीं तीन महिलाओं को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. तीनों महिलाओं पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 31 साल की ममता, 29 वर्षीय वर्षा और 48 वर्षीय प्रकाशी के रूप में हुई है. इन महिलाओं को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 13 मार्च 2016 को मंगोलपुरी में एक कार को रास्ता देने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था. कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया था. इसके बाद तीन महिलाओं समेत 5 युवकों ने मिलकर घटना की शिकायत करने वाले प्रकाश के घर में घुसकर मारपीट की थी.
इलाज के दौरान तोड़ दिया था दम
मारपीट से घायल हुए ग्यास राम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन 3 महिलाएं अभी तक फरार चल रही थीं. पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को सूचना मिली थी कि तीनों महिलाएं छिपकर त्रिलोकपुरी में रह रही हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










