
Delhi: मंदिर में दानपेटी तोड़कर की चोरी, खरीदा लैपटॉप और रसोई का सामान, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने मंदिर से दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी ने चोरी के पैसे से सेकेंड-हैंड लैपटॉप, जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर और स्टील के बर्तन खरीदे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे पकड़ा और चोरी का सामान बरामद किया. आरोपी पर एक अन्य मंदिर में भी चोरी का भी आरोप है.
दिल्ली पुलिस ने एक युवक को मंदिर से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चुराई और उससे सेकेंड-हैंड लैपटॉप, रसोई का सामान और स्टील के बर्तन खरीदे.
आरोपी की पहचान 20 वर्षीय वरुण के रूप में हुई है. उसने सुल्तानपुरी स्थित श्री राम मंदिर ट्रस्ट में सेंध लगाकर दानपेटी से नकदी चुराई थी. मंदिर प्रशासन ने 4 मार्च को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.
20 साल के लड़के ने मंदिर में की चोरी
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिरों को सक्रिय किया. इसके बाद बुधवार को आरोपी को राज पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में वरुण ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसने चोरी के पैसों से ₹10,000 का सेकेंड-हैंड लैपटॉप, ₹2,800 का जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर और ₹7,000 के स्टील के बर्तन खरीदे. पुलिस ने इन सामानों के साथ ₹3,990 नकद भी बरामद किया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










