
Delhi: ब्रिटिश युवती से सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, मिलने भारत आई तो युवक ने होटल में किया रेप
AajTak
दिल्ली में एक ब्रिटिश युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उससे मिलने भारत आई थी. दोनों एक होटल में रुके थे, जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की. एक अन्य युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है.
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक ब्रिटिश युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है. युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उससे मिलने भारत आई. उसने महिपालपुर के एक होटल में रूम बुक किया, जहां मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की. जब पीड़िता रिसेप्शन पर पहुंची, तो एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता UK की रहने वाली है. पुलिस से की गई शिकायत में उसने कहा है कि उसकी एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी. दोनों के बीच काफी समय से ऑनलाइन दोस्ती थी, जिसके बाद युवती ने भारत आने और युवक से मिलने का फैसला किया. उसने खुद महिपालपुर में स्थित एक होटल में रूम बुक किया था.
यह भी पढ़ें: 'रेप करने वाले को नपुंसक बना दो, शिवाजी महाराज ने भी तुड़वा दिए थे हाथ-पांव', राजस्थान के गवर्नर ने खुले मंच से की तीखी टिप्पणी
मंगलवार को जब दोनों होटल पहुंचे, तो शुरुआत में सबकुछ ठीक लग रहा था, लेकिन थोड़ी देर बाद युवक युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ, लेकिन आरोप है कि युवक ने इसके बाद उसके साथ रेप किया.
रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया और वह होटल के रिसेप्शन तक पहुंची. इसी दौरान एक अन्य युवक ने मदद के बहाने उसे लिफ्ट से वापस कमरे तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इस दौरान उसने भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की.
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने मुख्य आरोपी को रेप और एक अन्य को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी है. दिल्ली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










