
Delhi: बात करने से इनकार किया तो लड़की के गले पर दे मारी सर्जिकल ब्लेड
AajTak
Delhi: द्वारका पुलिस का कहना है कि आरोपी सनकी है. वह पहले भी लड़की पर हमला कर चुका है. वह पढ़ा-लिखा है और सर गंगाराम अस्पताल में नौकरी करता है. उसे गिरफ्तार करने के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने सर्जिकल ब्लेड से लड़की पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की ने आरोपी से बात करने से मना कर दिया था. इससे गुस्साए युवक ने सर्जिकल ब्लेड से लड़की पर हमला कर दिया था. उसके गले और शरीर पर गंभीर घाव हुए थे. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सनकी है. वह पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका है.
दरअसल, 3 जुलाई को दिल्ली के द्वारका इलाके में कार में बैठी युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया गया था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. घटना के बाद से द्वारका सेक्टर 13 पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी. इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था. जिनमें आरोपी नजर आया था.
सर गंगाराम अस्पताल से गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी साहिल को सर गंगाराम अस्पताल से गिरफ्तार किया था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वह अपने परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता है. उसने पुलिस को आगे बताया कि 2 जुलाई की रात को जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए वह पत्नी के साथ द्वारका सेक्टर 13 में मौजूद रेडिसन ब्लू होटल में आया हुआ था.
आरोपी ने आगे बताया कि तीन जुलाई की दोपहर में होटल से चेकआउट करने के बाद पत्नी को मायके छोड़ आया. इसके बाद वापस सेक्टर 13 आ गया. आरोपी ने बताया कि पहली बार इतने बड़े होटल में आया था. उसे होटल बहुत पसंद आया था, इसलिए वापस यहां आकर इलाके में घूमने लगा. इसी दौरान उसकी नजर सड़क किनारे खड़ी कार में बैठी लड़की पर गई.
आरोपी ने बताया कि कार का दरवाजा खुला हुआ था. उसने लड़की से दरवाजा बंद करने के लिए कहा था. इस बात पर उनके बीच बहस हो गई. तभी उसने सर्जिकल ब्लेड से लड़की पर हमला कर दिया था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







