
Delhi: बहन से बात करता था युवक, गुस्से में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट... दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
दिल्ली के कटवारिया सराय इलाके में एक 24 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात में दो नाबालिग शामिल थे, जिन्होंने रंजिश के चलते हमला किया. पुलिस का कहना है कि मृतक हमलावरों में से एक की बहन से बातचीत करता था, जिससे नाराज होकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी. इस मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के कटवारिया सराय इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 24 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि इस वारदात को दो नाबालिगों ने रंजिश में अंजाम दिया. मृतक एक आरोपी की बहन से बात करता था, इसी को लेकर रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. दोनों आरोपियों की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है.
एजेंसी के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल से किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई कि कामिल नाम का 24 साल का युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि 29 जनवरी की देर रात कामिल जब काम से लौट रहा था, तभी दो लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया. उनमें से एक ने कामिल को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने चाकू से वार किए. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर मां के सामने लड़की का किडनैप, देहरादून में हत्या, आरोपी सलमान समेत चार गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके अलावा, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. आरोपियों की शिनाख्त के बाद पता चला कि दोनों नाबालिग हैं, उनके पास मोबाइल नहीं थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था.
पूछताछ में सामने आया कि इस हमले की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी थी. एक आरोपी को इस बात का गुस्सा था कि मृतक कामिल उसके बार-बार मना करने के बावजूद उसकी बहन से बात कर रहा था. इसी के चलते दोनों नाबालिगों ने मिलकर कामिल की हत्या की साजिश रची. पुलिस ने दोनों आरोपियों को संजय वन इलाके से पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










