
Delhi: फ्लैट में मिली जिम ट्रेनर और कनाडा में पढ़ रही छात्रा की लाश, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में स्थित एक फ्लैट में एक जिम ट्रेनर और कनाडा में पढ़ने वाली छात्रा की लाश मिली है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि जिम ट्रेनर की लाश फंदे पर लटकी थी, वहीं लड़की बेड पर मृत हालत में थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
पश्चिमी दिल्ली में एक फ्लैट में एक युवक और युवती की लाश मिली है. लड़के का शव पंखे से लटका मिला है. वहीं लड़की कमरे में बिस्तर पर मृत पाई गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, कीर्ति नगर थाने में पीसीआर पर पुलिस को कॉल पर सूचना मिली कि पश्चिमी दिल्ली में स्थित रमेश नगर के एक फ्लैट में युवक व युवती का शव पड़ा हुआ है. जिस फ्लैट में शव पड़े थे, वह बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया.
पुलिस ने देखा कि मौके पर लड़का पंखे से लटका था और लड़की कमरे के अंदर बेड पर मृत हालत में थी. मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है. वहीं लड़की की पहचान अंचा के रूप में हुई. विजय जिम ट्रेनर था और आंचल कनाडा में IBM की स्टूडेंट थी.
घटना की जांच करने पहुंची क्राइम और एफएसएल टीम
इस दौरान अधिकारियों ने जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











