
Delhi: पत्नी-बेटे का मर्डर कर शख्स ने रिश्तेदार को किया मैसेज, ‘ये सब मैंने अपनी मर्जी से किया…’
AajTak
Delhi Latest News: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक शख्स ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल कर दिया. आरोपी शख्स का नाम सचिन है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Delhi News: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल करने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उसने आर्थिक तंगी के चलते पत्नी और बेटे की हत्या की और फिर खुद भी खुदकुशी करने जा रहा था लेकिन पुलिस उसे ऐसा करने से पहले ही पकड़ लिया.
गीता कॉलोनी 12 ब्लॉक में 12/47 में रहने वाले आरोपी सचिन ने अपनी पत्नी और एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सचिन ने अपनी पत्नी और 15 साल के बेटे को जहर देकर मार दिया और फिर फरार हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सचिन ने एक मैसेज भी किया है जिसमें उसने कहा है कि वह भी मरने जा रहा है.
पुलिस अफसरों का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि सचिन आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसके चलते उसने अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल कर खुद भी खुदकुशी करने की बात कही थी. लेकिन इससे पहले कि वह खुदकुशी कर पाता, पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
डीसीपी आर सत्य सुंदरम मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर खबर मिली थी कि बेटे और पत्नी का कत्ल करने के बाद एक शख्स फरार हो गया है.
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की बेड पर कंचन अरोड़ा की लाश पड़ी थी. कंचन अरोड़ा की उम्र 35 साल बताई गई जबकि उनके पुत्र की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी. 15 साल का बेटा नवी क्लास में पढ़ता था. पुलिस ने लाश को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि पता चल सके कि कत्ल किस तरह से किया गया है.
पुलिस को शक है कि किसी तरह का जहर दिया गया. उसके बाद तकिए से दम घोंट कर दोनों का कत्ल कर दिया गया है. पत्नी और बेटे के कत्ल से पहले सचिन ने एक मोबाइल पर अपने रिश्तेदारों को मैसेज भी भेजा जिसमें उसने लिखा था, 'यह सब अपनी मर्जी से किया है. उसका दिमाग खराब हो गया है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










