
Delhi: पतंग के मांझे से कटा 7 साल की बच्ची का गला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
AajTak
Delhi News: दिल्ली के में पतंग के तेजधार मांझे से एक सात साल की बच्ची की जान चली गई. इसके बाद उसे जब तक अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई. इस मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में बाइक पर अपने पिता और मां के साथ जा रही 7 साल की मासूम बच्ची के गले में पतंग का मांझा फंस गया. इससे बच्ची का गला कट गया. जब तक बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, घटना दिल्ली के गुरु हरकिशन नगर, पश्चिम विहार की है. 19 जुलाई 2023 को पश्चिम विहार पुलिस थाने में कॉल पर सूचना मिली थी कि संदीप नाम के शख्स की सात वर्षीय बेटी के गले में पतंग का मांझा फंस गया. इससे बच्ची का गला कट गया. जब तक बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई.
साइकिल से जाते समय हुई घटना, अस्पताल पहुंचे तब तक बच्ची की मौत
यह घटना तब हुई, जब साइकिल से पिता अपनी बेटी के साथ जा रहा था.यह जानकारी श्री बालाजी हॉस्पिटल की ओर से पुलिस को दी गई. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304ए/188 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बाजारों में चोरी-छिपे बिक रहा है तेजधार मांझा
तेजधार मांझा बाजार में चोरी-छिपे बिक रहा है. ये सूती धागे वाले मांझे की तुलना में काफी मजबूत होता है और इसकी डिमांड भी अधिक रहती है. सामान्य मांझा इस मेटल कोटेड मांझे की तुलना में कम खतरनाक होता है, लेकिन ये डिमांड में नहीं है. वजह ये है कि चीनी मांझा बनाने में प्लास्टिक या नायलॉन का उपयोग होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










