
Delhi: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी ने भेजा समन, 23 जून को किया तलब
AajTak
कांग्रेस 13 जून को ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी के दौरान देशभर में ईडी के ऑफिस के बाहर सत्याग्रह करेगी. इसके अलावा दिल्ली में पार्टी के सांसद और सीडब्ल्यूसी के सदस्य जांच एजेंसी के मुख्यालय तक मार्च करेंगे.
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है. एजेंसी ने शुक्रवार को इस संबंध में उन्हें समन भेज दिया है.
75 वर्षीय सोनिया गांधी को इससे पहले ईडी ने 8 जून को तलब किया था लेकिन 3 जून को सोनिया गांधी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इसलिए उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समय मांगा था.
13 जून को राहुल गांधी होंगे पेश
ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी को 13 जून को तलब किया है. वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी को पहले एजेंसी ने 2 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन राहुल गांधी उस समय देश से बाहर था. इसके बाद एजेंसी ने उन्हें 13 जून को मध्य दिल्ली में अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है.
अवैध संपत्तियों को लेकर होगी पूछताछ
ईडी के मुताबिक, यह इस केस में पहला समन है. इस मामले में उन कांग्रेस नेताओं के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं, जो नेशनल हेराल्ड और AJL में पदाधिकारी थे. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से AJL द्वारा अधिग्रहित कथित अवैध संपत्तियों के मामले में पूछताछ होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










