
Delhi: घुड़चड़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, बालकनी में खड़ी लड़की को लगी गोली
AajTak
दिल्ली में घुड़चड़ी के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की और गोली लड़की को जा लगी. गनीमत यह रही कि गोली लड़की के सिर को छूती हुई निकल गई और उसकी जान बच गई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 308 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है.
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. जहां घुड़चड़ी के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की और गोली लड़की को जा लगी. गनीमत यह रही कि गोली लड़की के सिर को छूती हुई निकल गई. तुरंत ही घायल लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 308 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है. यह वारदात 16 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के खयाल इलाके में दोपहर के वक्त घुड़चड़ी की रस्म के दौरान हुई.
हर्ष फायरिंग में लड़की को लगी गोली
बताया जा रहा है कि बारात को आसपास के लोग अपने-अपने घरों के बाहर खड़े होकर देख रहे थे. लड़की भी अपनी बालकनी में खड़ी होकर गुढ़चड़ी देख रही थी. तभी दुल्हे के एक रिश्तेदार ने राजीव ने गोली चला दी. गोली लड़की को छूती हुई निकल गई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक गोली पहले दीवार से टकराई, फिर लड़की को लग गई. गोली लगते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया. तुरंत लड़की को हॉस्पिटल लाया गया. जहां उसकी जान बच गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 308 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर राजीव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










