
Delhi: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को बेकाबू कार ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम, घटना CCTV में कैद
AajTak
दिल्ली (Delhi) की गीता कॉलोनी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को बेकाबू कार ने रौंद दिया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के गीता कॉलोनी इलाके में अनियंत्रित कार ने घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसी के साथ आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.
पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय जानकी कुमारी के तौर पर हुई है. जानकी परिवार के साथ गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में झील कुरंजा में परिवार के साथ रह रही थीं. वह सुबह तकरीबन 7:30 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि जानकी देवी बेसुध हो गईं. इसके बाद तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना का Video
यह भी पढ़ें: UP: एक्सीडेंट कर भाग रही कार में मिली डेडबॉडी, आगे की सीट पर नशे की हालत में थे दो युवक
इस घटना को लेकर डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह तकरीबन 9:11 बजे कृष्णा नगर के गोयल अस्पताल से एक महिला की बेहोशी की हालत में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था.
पूछताछ में पता चला कि महिला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी कार ने टक्कर मार दी. इससे उनकी मौत हो गई. कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मुकुल राठौर के तौर पर हुई है. मुकुल भी झील खुरंजा का रहने वाला है. वह परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










