
Delhi: एक्शन मोड में एमसीडी का बुलडोजर, वसंत कुंज में शुरू हुआ बिल्डिंग डिमोलिशन
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी के वसंत कुंज इलाके में राम मंदिर रोड पर सोमवार को एमसीडी के बुलडोजर ने एक बिल्डिंग का डिमोलिशन शुरू किया है. इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे.
दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी के पावर में आते ही बुलडोजर एक्शन मोड में आ गया है. मेयर के चुनाव के बाद एमसीडी ने पहला डेमोलिशन वसंत कुंज इलाके में शुरू किया है. हालांकि, सिर्फ एक ही बिल्डिंग का डिमोलिशन किया जा रहा है. इसको लेकर पीड़ित पक्ष दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है.
मंत्री की शिकायत पर तोड़ा जा रहा मकान- पीड़ित
गौरतलब है कि वसंत कुंज इलाके में राम मंदिर रोड पर नेवी से रिटायर्ड एक सैनिक जमीन लेकर उस पर मकान बना रहे थे. इस पर एमसीडी ने बुलडोजर चलाकर तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. पीड़ित का आरोप है कि उनकी जमीन के ठीक बगल में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत की प्रॉपर्टी है. उन्हीं की शिकायत के बाद मकान को तोड़ा जा रहा है.
एमसीडी की कार्रवाई को लेकर लोग उठा रहे सवाल
पीड़ित जिस जमीन को कैलाश गहलोत की बता रहा है, आरोप है कि उनकी जमीन और सैनिक की जमीन का खाता खसरा एक ही है. दोनों ने कुछ साल पहले एक ही मालिक से जमीन खरीदी थी. ऐसे में मंत्री की जमीन कैसे लीगल और सैनिक की जमीन इनलीगल हो गई. ये सवाल उठ रहा है.
कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे पुलिस के कई अधिकारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










