
DefExpo-2022 in Gujarat: डिफेंस एक्सपो में बोले मोदी- पहले यही देश कबूतर छोड़ा करता था, अब चीता छोड़ता है
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डीसा एयरफील्ड बनने से हम किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे. डीसा वायुशक्ति के रूप में उभलेगा. डिफेंस सेक्टर में भारत ने कई रक्षा कंपनियों की मोनोपोली को तोड़ा है. यह बातें पीएम ने गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 के उद्घाटन के समय कही. उन्होंने डीसा एयरफील्ड का शिलान्यास किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 19 अक्टूबर 2022 को डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने गुजरात के बनासकांठा पाटन के पास मौजूद भारतीय वायुसेना के डीसा एयरफील्ड का वर्चुअली शिलान्यास किया. यह वायुसेना का 52वां स्टेशन है. यह पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र 130 किलोमीटर दूर है. इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि डीसा एयरफील्ड का निर्माण भी देश की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. यही देश पहले कबूतर छोड़ा करता था. आज चीता छोड़ने का सामर्थ्य रखता है.
पीएम ने कहा कि डीसा सीमा से 130 KM दूर है. हमारी वायुसेना डीसा में होगी तो पश्चिमी सीमा पर हम किसी भी तरह के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे. इस एयरफील्ड के लिए गुजरात की ओर से साल 2000 में ही जमीन दी गई थी. मैं लगातार मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार इसे बनाने का प्रयास करता रहा. तत्कालीन केंद्र सराकर को समझाता रहा. 14 साल तक मामला लटकता रहा. जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि फाइलें ऐसी बनाई गई थीं कि मुझे उस पर काम करने में काफी समय लग गया. आज एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी के नेतृत्व में यह काम पूरा हो रहा है. वायुसेना के साथियों का योगदान है. जैसे बनासकांठा और पाटन ने अपनी पहचान सौर शक्ति के रूप में बनाई थी. अब यही वायुशक्ति का भी केंद्र बनेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात की धरती पर सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत का यह महोत्सव हो रहा है. उसमें आपका बतौर प्रधानमंत्री हार्दिक स्वागत है. मेरे लिए गौरव की बात है. इस धरती के बेटे के रूप में आपका स्वागत करना भी गौरवपूर्ण है. डेफएक्सपो का यह आयोजन नए भारत की तस्वीर खींच रहा है. इसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया है. इसमें राष्ट्र का विकास है राज्यों का सहभाग है. युवा साहस है. युवा सामर्थ्य है. युवा संकल्प है. विश्व के लिए उम्मीद है. मित्र देशों के लिए सहयोग का अवसर भी है.
Addressing Defence Expo 2022 being held in Gandhinagar, Gujarat. https://t.co/YFaSC2xLKK
पहले के डिफेंस एक्सपो और इस बार में अंतर है
हमारे देश में डिफेंस एक्सपो पहले भी होते रहे हैं. इस बार का एक्सपो अभूतपूर्व है. नई शुरुआत का प्रतीक है. देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं. केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण है. पहली बार किसी डिफेंस एक्सपो में भारत की मिट्टी और लोगों के पसीने से बने रक्षा उत्पाद हैं. हमारी कंपनियां, हमारे वैज्ञानिक हमारा सामर्थ्य दिखा रहे हैं. लौह पुरुष सरदार पटेल की इस धरती से अपने सामर्थ्य का परिचय दे रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



