
Deepti Sharma: 'मैं अपने प्लेयर के साथ हूं...', रनआउट पर कमेंटेटर ने पूछा सवाल तो हरमनप्रीत कौर ने दिया जवाब
AajTak
टीम इंडिया की बॉलर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी में जो रनआउट किया, उसपर काफी विवाद हो रहा है. लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर खुले तौर पर अपनी प्लेयर के साथ खड़ी हैं. प्रेजेंटेशन सेरेमनी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमन ने साफ कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उसके घर में वनडे सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज़ के आखिरी मैच में एक बड़ा विवाद हुआ, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. भारतीय बॉलर दीप्ति शर्मा ने आखिरी में इंग्लैंड की चार्ली डीन को रनआउट किया, जिसपर बवाल हुआ और इंग्लैंड की ओर से खेल भावना की बात कही जा रही है.
लेकिन टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुले तौर पर अपनी प्लेयर का समर्थन किया और सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया. हरमनप्रीत कौर ने साफ कहा कि हमने कुछ भी ऐसा नहीं किया जो आईसीसी के नियमों के तहत ना हो, ऐसे में किसी भी तरह का सवाल खड़ा होना पूरी तरह से गलत है.
Indian Captain Harmanpreet Kaur on Deepti Sharma's run-out. A perfect reply by the Captain. pic.twitter.com/bx197Nflt3
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने साफ कहा, ‘यह गेम का हिस्सा है और आईसीसी के रूल के तहत है. ऐसे में मैं अपने खिलाड़ी का साथ दूंगी, मैं तो खुश हूं क्योंकि हमारी प्लेयर काफी सजग थी और उसने बल्लेबाज को देखा और कुछ भी गलत नहीं किया.’
मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी हो रही थी, उस वक्त भी हरमनप्रीत कौर ने कमेंटेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया था. कमेंटेटर ने उनसे रनआउट के बारे में बात करने को कहा, लेकिन हरमनप्रीत ने साफ कहा कि मुझे लगा था कि आप शुरुआती 9 विकेट के बारे में भी पूछोगे, क्योंकि वो भी आसान नहीं थे. लेकिन कोई बात नहीं, वह बिल्कुल ठीक था और मैं अपने प्लेयर के साथ खड़ी हूं.
Here's what transpired #INDvsENG #JhulanGoswami pic.twitter.com/PtYymkvr29

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











