
Deepfake और फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम! सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के लिए MHA का साइबर विंग तैयार
AajTak
गृह मंत्रालय ने साइबर विंग (I4C) को Meity की तर्ज पर बड़ी ताकत दी है. इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आम चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने साइबर विंग I4C को विशेष शक्तियां दी हैं. गृह मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79 की उपधारा (3) के खंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए एक अधिसूचना की घोषणा की है. इसके जरिए साइबर फ्रॉड रोकने में भी मदद मिल सकेगी.
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के लिए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाने जा रही है. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर विंग तैयार किया है, जो डीपफेक और फेक न्यूज पर कड़ी निगरानी रखेगा. वहीं चुनाव के दौरान फेक कंटेंट पर भी सख्ती रहेगी. फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम या दूसरे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर कोई खतरनाक कंटेंट डाला जाएगा तो उस कंटेंट को हटाने के लिए गृह मंत्रालय अपने साइबर विंग I4C से कहेगा.
गृह मंत्रालय ने साइबर विंग (I4C) को Meity की तर्ज पर बड़ी ताकत दी है. इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आम चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने साइबर विंग I4C को विशेष शक्तियां दी हैं. गृह मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79 की उपधारा (3) के खंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए एक अधिसूचना की घोषणा की है. इसके जरिए साइबर फ्रॉड रोकने में भी मदद मिल सकेगी.
सूत्रों के मुताबिक आम चुनाव में डीप फेक वीडियो से निपटने के लिए इस तरह के कदम केंद्र की तरफ से उठाए गए हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अगर कोई खतरनाक कंटेंट डालता है तो उसको तत्काल डिलीट कराया जा सकेगा. इससे पहले ये अधिकार केवल Meity के पास था. लेकिन अब सरकार सीधे अपने साइबर विंग की मदद से सोशल मीडिया से किसी भी तरह का अपत्तिजनक कंटेंट हटा सकेगी.
बता दें कि अपनी निरंतर कार्रवाई के तहत केंद्र ने पिछले साल 15 दिसंबर तक कुल 581 ऐप्स को ब्लॉक कर दिया और इनमें से 174 सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स और 87 लोन देने वाले ऐप्स हैं. इन ऐप्स को MHA की सिफारिशों पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा ब्लॉक कर दिया गया था. इन ऐप्स को IT एक्ट, 2000 की धारा 69A के तहत ब्लॉक कर दिया गया था. इन गेमिंग एप्लिकेशन में PUBG और Garena Free Fire शामिल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










