
Deepak Chahar Jaya Marriage: दीपक चाहर को बहन मालती ने दी 'हनीमून हिदायत', कहा- बस पीठ का ध्यान रखना
AajTak
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने एक जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए. दीपक को हनीमून के लिए बहन मालती चाहर ने मजाकिया अंदाज में सलाह दी...
Deepak Chahar Jaya Marriage: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने एक जून को ही अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए. यह शादी आगरा में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई. दीपक को फैन्स और खेल जगत समेत रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी शादी की बधाई दी.
इसी बीच दीपक की बहन मालती चाहर ने भी ट्वीट कर भाई को शादी की बधाई दी. साथ ही हनीमून को लेकर मजाकिया अंदाज में सलाह दे डाली. मालती ने दीपक से कहा कि हनीमून पर अपनी पीठ का ध्यान रखना. यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
भाई दीपक के लिए मालती ने क्या लिखा पोस्ट में
मालती ने भाई दीपक और भाभी जया के साथ वाली फोटो शेयर की. साथ ही लिखा, 'अब लड़की हुई हमारी... वैवाहिक जीवन के लिए दोनों को बहुत शुभकामनाएं. दीपक चाहर आप हनीमून के दौरान अपनी पीठ का ध्यान रखना, क्योंकि अभी आपको वर्ल्ड कप भी खेलना है.' मालती ने इस पोस्ट के साथ एक मजाकिया इमोजी भी शेयर की.
पीठ की चोट के चलते IPL 2022 भी नहीं खेले

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












