
Deepak Chahar: IPL से पहले धोनी के लिए खुशखबरी, मैदान पर लौटने को तैयार 14 करोड़ का ये स्टार प्लेयर
AajTak
तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब मैदान पर फिर से अपना जलवा दिखा सकते हैं. उन्होंने कहा है कि 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी गेंदबाजी से मजबूती देंगे.
पिछले साल दो ‘बड़ी’ चोटों से जूझने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से वापसी करने को तैयार हैं. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में व्यापक रिहैबिलिटेशन के बाद चाहर आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं, जहां वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
... चोट से उबरने में काफी मुश्किल हुई
30 साल के इस तेज गेंदबाज को स्ट्रेस फ्रैक्चर और फिर जांघ की तीसरे ग्रेड की चोट से उबरने में काफी मुश्किल हुई. वह पिछली बार भारत की ओर से बांग्लादेश में दूसरे वनडे में खेले थे, जहां वह सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी कर पाए थे. 2022 में चाहर भारत के लिए केवल 15 मैच ही खेल सके थे और चोट के कारण टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे.
चाहर ने कहा, ‘मैं अपनी फिटनेस पर पिछले दो-तीन महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मैं पूरी तरह से फिट हूं और आईपीएल के लिए अच्छी तैयारी कर रहा हूं.’
'तेज गेंदबाजों के लिए वापसी आसान नहीं'
उन्होंने कहा, ‘मुझे दो बड़ी चोट लगी थीं. एक स्ट्रेस फ्रैक्चर था और एक जांघ की तीसरे ग्रेड की चोट. दोनों बहुत बड़ी चोट हैं. आप महीनों के लिए बाहर हो जाते हैं. चोट के बाद वापसी करते हुए समय लगता है, खासकर तेज गेंदबाजों को.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











