
DC vs LSG, IPL 2025 Higlights: आखिरी 3 ओवर्स की कहानी, जहां दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ पलटा मैच, आशुतोष शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही
AajTak
DC vs LSG, IPL 2025, Match 4: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली, अगर ऐसा कहा जाए तो ये बात बिल्कुल सही है, क्योंकि लखनऊ ने अपनी शिथिलता से मैच गंवा दिया. आखिरी के 3 ओवर्स में पूरा मैच पलट गया.
DC vs LSG, IPL 2025 Higlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चौथे मैच में क्रिकेट का रोमांच चरम पर दिखा. सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुंह से जीत जबड़े से छीन ली. विशाखापत्तनम में हुए इस मुकाबले में दिल्ली टीम ने 1 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ टीम ने 210 रनों का टारगेट दिया था.
दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जिन्होंने 31 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई. उन्होंने आखिरी ओवर्स में अपनी बल्लेबाजी से पूरा मैच पलटकर रख दिया और दिल्ली की टीम को रोमांचक जीत दिला दी.
एक समय दिल्ली की टीम ने 65 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम लड़खड़ाती रही और 13वें ओवर की तीसरी बॉल पर छठा विकेट गंवा दिया था. तब टीम का स्कोर 113 रन था. यहां से दिल्ली की हार दिखाई दे रही थी.
इसके बाद विपराज निगम गेमचेंजर बनकर उभरे. उन्होंने 8वें नंबर पर आकर 15 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेल डाली. इसके साथ ही आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 22 गेंदों पर 55 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप की. विपराज के आउट होने के बाद आशुतोष ने मोर्चा संभाला और मैच फिनिश किया.
Never gave up hope 💪 Never stopped believing 👊 A special knock and match to remember for the ages 🥳#DC fans, how's the mood? 😉 Scorecard ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#TATAIPL | #DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/HYeLTrEjTn
आशुतोष ने आखिरी ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच जिताया. उन्होंने 31 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली और लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली. अपनी पारी में आशुतोष ने 5 छक्के और 5 चौके जमाए.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










