
Danish Kaneria on Babar Azam: 'बाबर आजम को तुरंत कप्तानी से हटाओ', इंग्लैंड से पिटाई पर भड़के पाकिस्तानी दिग्गज दानिश कनेरिया
AajTak
पाकिस्तान और इंग्लैंड टीम के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बना दिए. मैच के पहले दिन 4 शतक लगे थे. इस पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज दानिश कनेरिया ने बाबर आजम की जमकर आलोचना की.
Danish Kaneria on Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में गुरुवार (1 दिसंबर) से खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. इसके चलते हर तरफ पाकिस्तान की आलोचना हो रही है.
इंग्लैंड टीम ने टेस्ट मैच के पहले दिन ही 4 विकेट पर 506 रन बना दिए थे. इस दौरान इंग्लैंड की ओर से 4 शतक लगे थे. इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज और टीम के कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना हुई. खुद पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने जमकर आलोचना की.
दानिश कनेरिया ने बाबर आजम को जमकर लताड़ा
इसी कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बाबर आजम बिल्कुल भी कप्तानी मटेरियल नहीं है. उसे तत्काल प्रभाव से कप्तानी से हटा देना चाहिए. दानिश ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर कही. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भी जमकर भड़ास निकाली.
'बाबर से बैटिंग कराओ, कप्तान किसी ओर को बनाओ'
दानिश कनेरिया ने कहा, 'पाकिस्तान में कहते हैं इसकी (बाबर आजम) आलोचना मत करो. ये कप्तानी मटेरियल नहीं है भाई. उसकी वनडे, टी20 और टेस्ट की कप्तानी भी देख ली. हटाओ उसे... तुरंत हटाओ. बैटिंग कराओ उससे बस. बैटिंग करो... कप्तान किसी और को बनाओ. ये एप्रोच के साथ आप टेस्ट क्रिकेट खेलोगे. ये माइंड सेट के साथ आप खेलोगे. हद होती है भाई.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












