
DANGAL: 85 मिनट के भाषण में अडानी पर क्यों नहीं बोले मोदी? देखें दंगल
AajTak
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद दिया. पीएम 85 मिनट तक बोलते रहे और विपक्ष के सांसद भी पूरे 85 मिनट तक नारेबाजी करते रहे. तीन दिनों से संसद में अडानी मसले पर हो रहे सियासी हमलों का जवाब पीएम मोदी ने कीचड़ और कमल की उपमा के साथ दिया है. इन तमाम मुद्दों पर चित्रा त्रिपाठी के साथ देखें सियासी दंगल.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











