
DA Hike Updates: इस महीने कर्मचारियों को डबल तोहफा देगी सरकार, सैलरी में बढ़ोतरी कब?
AajTak
आमतौर पर सरकार हर छह महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बदलाव करती है. पिछली बार मार्च 2022 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था. इसके बाद डीए बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. सितंबर के आखिरी में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है.
केंद्रीय कर्मचारी (Central Employees) अपने महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. पिछली बढ़ोतरी के छह महीने पूरे हो चुके हैं. अब कर्मचारी केंद्र सरकार से अपनी सैलरी में बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे हैं. इस बीच अगस्त में महंगाई दर एक बार फिर से सात फीसदी पर पहुंच गई है. इस वजह से डीए में इजाफे को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार इस महीने के आखिरी में कर्मचारियों को डबल तोहफा दे सकती है.
खबर है कि सरकार इस महीने होने वाली कैबिनेट की बैठक में डीए में बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला ले सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर किसी तरह का बयान नहीं जारी किया गया है.
कितना बढ़ सकता है डीए
अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद होने की संभावना जताई जा रही है. महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. सरकार इसे सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी देती है. 28 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार डीए में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है.
हर छह महीने पर होता है बदलाव
आमतौर पर सरकार हर छह महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बदलाव करती है. पिछली बार मार्च 2022 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था. इसके बाद डीए बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल 34 फीसदी की दर से ही केंद्रीय कर्मचारियों को डीए मिल रहा है. सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









