
DA में बदलाव के 6 महीने पूरे, त्योहारों के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी?
AajTak
DA Hike Updates: उम्मीद जताई जा रही है कि दशहरे से पहले सरकार अपने कर्मचारयों को त्योहार का गिफ्ट दे देगी. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. रकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.
केंद्रीय कर्मचारी (Central Employees) अपनी डीए में बढ़ोतरी (DA Hike Updates) का इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार (Central Government) ने आखिरी बार कर्मचारियों का डीए मार्च 2022 में बढ़ाया था. मार्च में डीए में हुई तीन फीसदी की बढ़ोतरी के भी अब छह महीने पूरे हो चुके हैं. केंद्र सरकार हर छह महीने में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में बदलाव करती है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार सितंबर महीने के आखिरी में डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं.
लेकिन इस बार डीए में कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी? ये भी एक बड़ा सवाल है. क्योंकि खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर एक बार फिर से सात फीसदी के आंकड़े पर पहुंच गई है. जब ये सात फीसदी से कम थी, तो कहा जा रहा था कि डीए में चार फीसदी का इजाफा हो सकता है. क्या अगस्त में बढ़ी हुई महंगाई दर का असर कर्मचारियों के डीए की बढ़ोतरी में दिखेगा?
सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा है डीए
उम्मीद जताई जा रही है कि दशहरे से पहले सरकार अपने कर्मचारयों को त्योहार का गिफ्ट दे देगी. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. सरकार महंगाई दर को ध्यान में रखकर कर्मचारियों को डीए देती है, ताकी उनकी लाइफ-स्टाइल किसी भी तरह से प्रभावित न हो.
इस दिन हो सकता ऐलान
28 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार डीए में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार चार फीसदी तक डीए में इजाफा कर सकती हैं. हालांकि, बढ़ती महंगाई को देखते हुए ये पांच फीसदी भी हो सकता है. हालांकि, सरकार ने डीए में बढ़ोतरी के ऐलान को लेकर अभी तारीख का ऐलान नहीं किया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









