
Cyclone Yaas: CM ममता सचिवालय में बिताएंगी अगले दो दिन, NDRF की टीमें तैनात
AajTak
तूफान के मद्देनजर ममता बनर्जी 25 और 26 तारीख को सचिवालय में ही वक्त बिताएंगी और रात में भी वह यही रहेंगी. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 24 मई की सुबह तक निम्न दबाव साइक्लोन में तब्दील हो जाएगा और अगले 24 घंटों में यह साइक्लोन वेरी सेवियर साइक्लोन में तब्दील हो जाएगा.
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव आज अति शक्तिशाली तूफान यास में तब्दील होने जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 24 मई की सुबह तक निम्न दबाव साइक्लोन में तब्दील हो जाएगा और अगले 24 घंटों में यह साइक्लोन वेरी सेवियर साइक्लोन में तब्दील हो जाएगा. तूफान के मद्देनजर ममता बनर्जी 25 और 26 तारीख को सचिवालय में ही वक्त बिताएंगी और रात में भी वह यहीं रहेंगी.26 मई को बंगाल में प्रवेश करने के आसार आने वाली 26 मई की शाम तक साइक्लोन यास पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और बांग्लादेश में प्रवेश करेगा. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकती है. लैंडफॉल वाली जगह पर तो हवाओं की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. 25 मई से ही पश्चिम बंगाल में खास तौर पर तटीय इलाकों में भारी से अति भारी बारिश शुरू हो जाएगी जो 26 मई तक चलेगी.एनडीआरएफ की टीमें तैनात साइक्लोन यास के मद्देनजर पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में एनडीआरएफ की टीम को उतार दिया गया है. तटीय इलाकों में लोगों को तूफान के खतरों से अवगत कराने के लिए लगातार मायकिंग की जा रही है. खास तौर पर मिदनापुर के सी बीच और उसके आसपास के इलाकों में और सुंदरबन इलाके में प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










