
Cyclone Yaas: झारखंड-बिहार-यूपी तक असर, जानिए मौसम विभाग का क्या है अलर्ट
AajTak
साइक्लोन यास का बंगाल, ओडिशा पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है. लेकिन पड़ोसी राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है. यूपी, बिहार, झारखंड में भी साइक्लोन यास के कारण तेज बारिश हो सकती है.
कोरोना महामारी के बीच आए साइक्लोन यास के कारण पूर्वी राज्यों में संकट बढ़ गया है. साइक्लोन यास का बंगाल, ओडिशा पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है. लेकिन पड़ोसी राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है. यूपी, बिहार, झारखंड में भी साइक्लोन यास के कारण तेज बारिश हो सकती है. साइक्लोन यास का लैंडफॉल भले ही ओडिशा में हुआ हो, लेकिन बिहार-झारखंड समेत हिन्दी पट्टी के कुछ राज्यों में इसका असर दिखेगा. मौसम वैज्ञानिक आरके. जेनामनी के मुताबिक, साइक्लोन ने बालेश्वर के दक्षिण में लैंडफॉल किया, ये अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है. झारखंड में रेडअलर्ट जारी है, वहां बुधवार शाम से ही बारिश शुरू हो जाएगी. आरके. जेनामनी के मुताबिक, इसके बाद दक्षिण बिहार में और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में यह सिस्टम जाएगा. 27 और 28 तारीख को उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जाकर के खत्म होगा. उन्होंने कहा कि बारिश का असर तो बहुत सारे जिलों में होगा, लेकिन हवा का जो आंकलन अभी है वह 100 किलोमीटर के आसपास है. ये कितने जिलों में अपना असर दिखाएगी, उसको देखने होगा. उड़ीसा में हुआ चक्रवात यास का लैंड फाल, लेकिन असर झारखंड बिहार में ज्यादा क्यों? किन-किन इलाकों में होगा असर सुनिए सीनियर मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी से कुमार कुणाल (@KumarKunalmedia) की बातचीत #ReporterDiary #CycloneYaas #YaasCyclone #Odisha #Bihar #Jharkhand pic.twitter.com/gvkNXmjrKF #CycloneYaas को लेकर क्या खास है तैयारी? बालासोर, ओडिशा से @kamaljitsandhu दे रहीं हैं जानकारी #ATVideo #Odisha pic.twitter.com/rDZbjzljjn
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










