
Cyclone Tauktae: 14 मौतें, 18 घायल, 2 समंदर में डूब गए... मुंबई में तूफान ने ऐसी मचाई तबाही
AajTak
अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र से गुजरकर गुजरात चला गया है. लेकिन उसने मुंबई में जमकर तबाही मचाई है. तूफान की वजह से अब तक 14 मौतें होने की पुष्टि हो चुकी है. दो लोग अब भी लापता हैं.
मुंबई में 114 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चलती हवाएं और तेज बारिश करते हुए चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) महाराष्ट्र से गुजरकर गुजरात चला गया और मुंबई और तटीय इलाकों में अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया. महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात की वजह से हुए हादसों में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं. मुंबई में कल दो लोग समंदर में डूब गए उनका अब तक कुछ अता-पता नहीं मिला है. बारिश की वजह से मुंबई में करीब 20 जगहों पर जलभराव हुआ और बीएमसी को पेड़ गिरने की 479 शिकायतें मिलीं. मुबई में शार्ट सर्किट की भी 17 शिकायतें आईं. घर और दीवारें गिरने की बीएमसी को 26 शिकायतें मिलीं. इन हादसों में 8 लोग घायल हुए. जगह-जगह से पेड़ गिरने के कारण काफी वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की खबरें आईं. मछुआरों की नावों को भी चक्रवात की वजह से नुकसान पहुंचा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










