
Cyclone Tauktae: पी305 पर सवार 261 लोगों में से 189 लोगों को बचाया गया, तलाश जारी
AajTak
भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने बार्ज पी305 पर सवार 261 लोगों में से 189 लोगों को बचा लिया है. सोमवार को यह बार्ज तौकते तूफान के चलते डूब गया था.
भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने बार्ज पी305 पर सवार 261 लोगों में से 189 लोगों को बचा लिया है. सोमवार को यह बार्ज तौकते तूफान के चलते डूब गया था. एफकॉन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमें इस बात का बेहद दुख है कि पी305 पर सवार लोगों में से 22 लोगों की मौत हो गई है. हम इस बात से आहत हैं. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं मारे गए लोगों के परिजनों के साथ है. बयान में आगे कहा गया कि हमारा ध्यान अब अन्य लापता लोगों का पता लगाना और उनकी जान बचाना है. यह जितना जल्दी संभव हो किया जाएगा. राहए एवं बचाव कार्य जारी रहेगा. हम भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड का धन्यवाद करते हैं. ये लोग लगातार लापता लोगों को तलाशने में जुटे हुए हैं. लोगों की सुरक्षा और बचाव हमारी प्राथमिकता है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










