
Cyclone Sitrang से बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत, भारत के इन 4 राज्यों में तेजी से बदला मौसम, बारिश का अलर्ट
AajTak
चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश के दक्षिणी तट और मध्य हिस्सों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदला है. मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश दर्ज की गई है. इन राज्यों के सैकड़ों गांवों के हजारों लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं.
Cyclone Sitrang: बांग्लादेश के बरसियाल तट से टकराने के बाद चक्रवात सितरंग की हवाएं 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. फिलहाल, यह तूफान कमजोर गया है, लेकिन अपने पीछे तबाही के भारी निशान भी छोड़ गया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बांग्लादेश के दक्षिणी तट और मध्य हिस्सों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और कई मकानों को भी नुकसान हुआ है. असम में तेज बारिश के बीच सड़कों पर पेड़ भी गिरे.
कई मकान ढहे
चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश के दक्षिणी तट और मध्य मध्य हिस्सों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तूफान के असर से तेज बारिश और हवाओं के कारण कई मकानों को भी नुकसान हुआ है. बता दें कि चक्रवात ‘सितरंग’ ने मंगलवार सुबह बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में टकराने के बाद कमजोर पड़ गया.
बिजली आपूर्ति भी बाधित
बांग्लादेश में सितरंग तूफान के चलते कई मकान ढह गए. इसके अलावा कई पेड़ उखड़ गए, सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. मंगलवार को तटीय क्षेत्र के निकटवर्ती जिलों में करीब एक करोड़ लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई. ‘प्रोथोम एलो’ अखबार के मुताबिक, ‘‘मंगलवार शाम छह बजे तक, 64 में से 16 प्रशासनिक जिलों से 35 लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी. हालांकि, अधिकारियों ने अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है. अन्य को अभी ‘लापता’ की श्रेणी में रखा है.
Cyclone Sitrang: Over 1000 people affected in Assam Read @ANI Story | https://t.co/tiSI63eCsH#Cyclone #Sitrang #Assam pic.twitter.com/wkXfl7dO9N

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








