
Cyclone Sitrang का असर, इन 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मिजोरम में स्कूल किए गए बंद
AajTak
Sitrang Cyclone Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात 'सितरंग' पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट बांग्लादेश तट से टकराया है. भारत में भले ही सितंरग तूफान का खतरा कमजोर हो गया है लेकिन इसका असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है.
Cyclone Sitrang: चक्रवात 'सितरंग' पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट बांग्लादेश तट से टकराया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (मंगलवार) सुबह यह जानकारी दी है. भारत में चक्रवात सितरंग भले ही कमजोर पड़ गया है लेकिन कई राज्यों में अभी अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने आज, 25 अक्टूबर 2022 को ओडिशा, बंगाल, मिजोरम समेत कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है. स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारें अलर्ट मोड पर हैं. वहीं, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है. बांग्लादेश में इस तूफान से अब तर 7 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारी बारिश की चेतावनी
सितंरग तूफान को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने लोगों को बेवजह सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में बाहर जाने से बचने को कहा है. यहां नादिया जिले के उत्तर और दक्षिण 24 परगना के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, मौसम विभाग ने मिजोरम और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है.
School Closed: आईजोल में स्कूल किए गए बंद
मिजोरम की राजधानी आइजोल में सितरंग के चलते भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है. आइजोल जिला प्रशासन ने खतरे की स्थिति को देखते हुए क्लास नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. इसके अलावा किसी भी तरह की अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है.
इतनी तेज हो सकती है हवा की रफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










