
Cyclone Michaung की हलचल, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, तूफान पर जानें IMD का अपडेट
AajTak
चक्रवाती तूफान मिचौंग 5 दिसंबर की दोपहर तक 80-90 किमी प्रति घंटे से 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
देश के दो राज्यों के ऊपर साइक्लोन मिचौंग का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 12 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश और इससे सटे उत्तरी तमिलनाडु तटों के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव अगले 12 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 4 दिसंबर की दोपहर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा.
80-90 किमी प्रति घंटे से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान 5 दिसंबर की दोपहर तक 80-90 किमी प्रति घंटे से 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर गति के साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा. इसके बाद, यह लगभग उत्तर की ओर लगभग दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के समानांतर 5 दिसंबर की दोपहर के दौरान एक चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा. इस दौरान हवा की स्पीड 80-90 किमी प्रति से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच लैंडफॉल की आशंका इससे पहले, विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी थी कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवात मिचौंग के शहर से बाहर निकलने और मंगलवार की सुबह 100 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाओं के साथ नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच लैंडफॉल की आशंका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










