
Cyclone Ditwah and Senyar LIVE: इन 4 राज्यों के तीन हो जाएं सावधान, रफ्तार पकड़ रहा साइक्लोन दित्वा, सेन्यार का भी असर बरकरार
AajTak
साइक्लोन Ditwah के बनने और कमजोर हो रहे Senyar के संयुक्त प्रभाव से दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका बढ़ गई है. बंगाल की खाड़ी का गहरा दबाव Ditwah में बदल गया है और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी व दक्षिण आंध्र में अलर्ट जारी है.
Cyclone Ditwah & Senyar LIVE News: हाल ही चर्चा में आए दो चक्रवातों ने भारत के लिए चिंता पैदा कर दी है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, साइक्लोन Ditwah और लगातार कमजोर होते Senyar का संयुक्त असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में व्यापक और भारी वर्षा की स्थिति पैदा करेगा. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के संकेत तेज हो गए हैं. बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव गुरुवार को और संगठित होकर चक्रवात Ditwah में तब्दील हो गया.
इस संभावित खतरनाक सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है. चक्रवात का रुख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर है, जहां 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी दी गई है.
चक्रवात से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें आजतक के ये LIVE ब्लॉग...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










