
Cyclone Ditwah की रफ्तार तेज, तमिलनाडु-पुडुचेरी समेत इन राज्यों में असर, मैप में देखें रूट
AajTak
Cyclone Ditwah के कारण 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच देश के कुछ हिस्सों में भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश बताई गई है. मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतवानी दी है और तटीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कहां-कहां भारी बारिश हो सकती है?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान दित्वा के 30 नवंबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों तक पहुंचने की बहुत अधिक संभावना है. यह चक्रवाती तूफान शुक्रवार को कराइकल से 320 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 430 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 530 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था. मौसम विभाग के मुताबिक ने यह श्रीलंका तट और से जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा.
मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के बाद, सरकार ने कावेरी डेल्टा जिलों और तटीय क्षेत्रों के कलेक्टरों को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उचित बचाव और राहत उपाय तत्काल शुरू करें. इसके अलावा मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह भी दी गई है.
यहां होगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो के माध्यम से जानकारी शेयर की है.मौसम विभाग के ने बताया कि चक्रवाती तूफान दित्वा श्रीलंका के तटीय इलाके और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है. इससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से अत्यंत बारिश हो सकती है.
चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में 28 से 30 नवंबर के बीच और तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










