
Cyclone Biparjoy: साइक्लोन के सामने कैसे दीवार बन जा रही हैं हमारी एजेंसियां... देखिए कैसे तबाही रोकने में मिल रही सफलता
AajTak
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के मुहाने पर खड़ा है. लेकिन अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. आपको पता है कि कैसे हमारी एजेंसियां तूफानों के सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं. जानिए कैसे विज्ञान, इंसानी हिम्मत और सामंजस्य मिलकर बचाते हैं लाखों लोगों की जान.
अरब सागर तूफानी उफान मार रहा है. लहरें 30 से 40 फीट ऊपर उठ रही हैं. हवाएं 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं. वजह है Cyclone Biparjoy. इसकी वजह से गुजरात के सात जिलों में तबाही की आशंका जताई जा रही है. साथ ही 9 राज्यों को अलर्ट किया गया है. आज से लेकर अगले 48 घंटों तक गुजरात के इन सात जिलों में भारी बारिश की आशंका है.
ऐसे तूफानों से टक्कर लेती हैं हमारी सेनाएं, कोस्ट गार्ड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल. लोगों को बचाने के लिए तूफानों के सामने सीना तानकर दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं ये एजेंसियां. आपस में सामंजस्य बिठाकर काम करती हैं. लेकिन सबसे पहले कौन करता है शुरुआत?
सबसे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ISRO द्वारा लॉन्च किए गए सैटेलाइट्स और राडारों के जरिए देश के आसपास के मौसम पर नजर रखती है. जैसे ही मौसम विभाग को सैटेलाइट या राडार से किसी साइक्लोन के आने की खबर मिलती है. ये उसका रास्ता, गति, तीव्रता आदि ट्रैक करते हैं. इसके बाद तूफान के रास्ते में आने वाले राज्य, एनडीआरएफ, सेना और केंद्र सरकार को सूचित करते हैं.
जब भी कोई आपदा आती है, तब कौन सी एजेंसियां काम करती हैं
NDMA: नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी देश की सर्वोच्च संस्था है, जो आपदा के समय लोगों को बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम करती है. इसके प्रमुख खुद देश के प्रधानमंत्री होते हैं. इस संस्था के अंदर आने वाली नेशनल डिजास्टर रेसपॉन्स फोर्स (NDRF) का काम होता है, आपदाओं पर नजर रखना. लोगों को दिशानिर्देश देना और उन्हें बचाना और सुरक्षित रखना.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










