
Cyclone Alert: ओडिशा के तट से 24 घंटे में टकरा सकता है चक्रवाती तूफान, 212 रक्षा टीमें अलर्ट पर
AajTak
ओडिशा को पिछले कुछ वर्षों से लगातार चक्रवातों का सामना करना पड़ा है. राज्य में 2021 में चक्रवात यास, 2020 में चक्रवात अम्फान और 2019 में चक्रवात फानी ने कहर ढाया था. जिला कलेक्टरों को संभावित आपदा के बारे में सूचित कर दिया गया है.
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण अंडमान सागर और इसके आस-पास के इलाके में मई 6 को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. विभाग ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान ओडिशा के तट से टकरा सकता है. वहीं ओडिशा सरकार ने भी तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार ने एनडीआरएफ की 17, ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स 20 और फायर सर्विस की 175 टीमों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है.
गर्मी में पहले भी आ चुके हैं कई तूफान
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने आजतक को बताया कि गर्मी के दिनों में इससे पहले भी ओडिशा फोनी, अमफ्न, और यास जैसे चक्रवार्ती तूफान का सामना कर चुका है. उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में बने चक्रवात से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की संभावना बहुत ही कम होती है. हालांकि, मौसम विभाग 6 मई को दबाव क्षेत्र बनने के बाद ही बता पाएगा कि तूफान की दिशा और गति क्या होगी.
18 क्षतिग्रस्त संभावित जिलों में तैयारी पूरी
प्रदीप कुमार जेना ने बताया कि चक्रवाती तूफान से क्षतिग्रस्त संभावित ओडिशा के 18 जिलों के जिलाअधिकारियों को किसी भी आपदा से निपटने को तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है. साथ ही आपदा ने निपटने के लिए सभी प्रकार के तकनीकी उपकरण को तैयार रखने का आदेश दिया है.
40- 75 किमी/ घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










