
Cyber Fraud News: चेन्नई एयरपोर्ट से साइबर ठग गिरफ्तार, मिस्र भागने की फिराक में था
AajTak
साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. आरोपी मिस्र (Egypt) भागने की कोशिश कर रहा था.
साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. आरोपी मिस्र (Egypt) भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ठगी के पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया था.
क्या है पूरा मामला? 31 जनवरी को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर उसे ठगा. उन्होंने महिला को धमकाया कि उसका मोबाइल नंबर अवैध गतिविधियों में शामिल है और उसे जेल हो सकती है. इस मामले में गुरुग्राम के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (वेस्ट) में एफआईआर दर्ज की गई थी.
जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य आरोपी अहमद निशाम (25), जो कि केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है, वह फरार था. वह मिस्र भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट से उसे दबोच लिया.
कैसे करता था ठगी? पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी से मिले पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने के बदले सिर्फ 10,000 रुपये कमीशन लेता था. साइबर क्राइम के असिस्टेंट कमिश्नर प्रियंशु दीवान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










