
CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB ने कसा शिकंजा... CSK के 7 विकेट धड़ाम, धोनी-जडेजा पलट पाएंगे मैच?
AajTak
आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों ने इस सीजन में जीत के साथ आगाज किया था. आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होमग्राउंड में महज एक बार हराया है. उसके बाद से आरसीबी ने चेपॉक में लगातार आठ मुकाबले गंवाए हैं.
Chennai Super Kings (CSK) vs Royal Challengers Bengaluru (RCB) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-8 में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में जारी है. मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को जीत के लिए 197 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके ने 7 विकेट के नुकसान पर करीब 100 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं.
चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को चार विकेट से हराया था. दूसरी तरफ आरसीबी ने उद्घाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सात विकेट से पराजित किया था. अब दोनों ही टीमों की कोशिश इस मैच में जीत हासिल करने पर है. मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. सीएसके ने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए. पहले जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में दो विकेट लिए. उस ओवर में हेजलवुड ने राहुल त्रिपाठी (5) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (0) को अपना शिकार बनाया. फिर भुवनेश्वर कुमार ने दीपक हुड्डा (4) को चलता कर दिया. सैम करन भी आठ रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन की बॉल पर आउट हो गए, जिससे सीएसके का स्कोर चार विकेट पर 52 रन हो गया. इसके बाद यश दयाल ने सीएसके को दो तगड़े झटके दिए.
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोरकार्ड
विकेट पतन: 8-1 (राहुल त्रिपाठी, 1.2 ओवर), 8-2 (ऋतुराज गायकवाड़, 1.6 ओवर), 26-3 (दीपक हुड्डा, 4.4 ओवर), 52-4 (सैम करन, 8.5 ओवर), 75-5 (रचिन रवींद्र, 12.1 ओवर), 80-6 (शिवम दुबे, 12.5 ओवर)
पाटीदार ने जड़ी फिफ्टी, नूर की घातक गेंदबाजी मुकाबले में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 196 रन बनाए. आरसीबी को इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट ने तूफानी शुरुआत दिलाई. साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े. साल्ट का विकेट नूर अहमद ने लिया, जिन्होंने इस बल्लेबाज को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टम्प आउट कराया. साल्ट ने 5 चौके और एक सिक्स की मदद से 16 बॉल पर 32 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल (27) ने भी कुछ शानदार शॉट्स खेले, लेकिन अनुभवी आर. अश्विन ने उनकी पारी का अंत कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










