
CSK Vs KKR IPL 2025 Playing XI: फिसड्डी चेन्नई के सामने कोलकाता का चैलेंज, 'नए' कप्तान धोनी करेंगे 3 बदलाव? केकेआर में इस पेसर की एंट्री तय
AajTak
Chennai Super Kings Vs Kolkata Knight Riders Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज (11 अप्रैल) एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला है. जहां चेन्नई की टीम में बदलाव होने तय हैं. वहीं कोलकाता की टीम की पेस अटैक में बदलाव हो सकता है.
CSK Vs KKR IPL 2025 Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज (11 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मुकाबला होना है. चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसक गई है. वहीं कोलकाता के हालत मिले-जुले हैं.
चूंकि चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ अपना एकमात्र मैच जीती थी, उसके बाद उसे लगातार 4 मुकाबलों में हार मिली हैं. वहीं 2024 की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता 5 मुकाबलों में 2 जीत और 3 हार के बाद प्रदर्शन मिलाजुला रहा है.
Landed in Chennai to a sea of love 💜🙌 pic.twitter.com/WJd6nGzMq4
अब ऐसे में देखा जाए तो चेन्नई की टीम इस मुकाबले के लिए बड़े बदलाव करने जा रही है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में धोनी इस मैच में कप्तानी संभालेंगे. वहीं कोलकाता की टीम भी कुछ बदलाव कर सकती है. चेन्नई को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन बनाने की आवश्यकता है ताकि आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सके. आइए आपको इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में होने वाले कुछ बदलाव के बारे में बता देते हैं.
खलील अहमद का खेलना तय है. लेकिन मुकेश चौधरी की जगह इस मुकाबले में अंशुल कंबोज को ट्राय कर सकती है. वहीं रविचंद्रन अश्विन भी फीके रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह श्रेयस गोपाल को मौका दिया जा सकता है. वहीं ऋतुराज की जगह वंश बेदी को मौका दिया जा सकता है.
चेन्नई की टीम दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी को ट्राय कर चुकी है. वहीं शेख राशिद, आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी को अभी अपने मौके का इंतजार है. वंश बेदी की बात की जाए तो उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में 185 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 8 पारियों में 221 रन बनाए थे. अब बात कोलकाता की हो तो यह टीम स्पेन्सर जॉनसन की जगह एनरिक नॉर्किया पर दाव लगा सकती है. हालांकि इसकी संभावना कम है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











