
CrPC Section 33: जानें, क्या है सीआरपीसी की धारा 33?
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 33 (Section 33) 'नियुक्त अधिकारियों की शक्तियां' (Powers of appointed officers) के बारे में बताती है. चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 33 (Section 33) क्या कहती है?
Code of Criminal Procedure यानी दंड प्रक्रिया संहिता में कोर्ट (Court), उनसे जुड़ी प्रक्रिया (Procedure) के साथ-साथ उनसे जुड़े प्रावधान (Provision) मिलते हैं. इसी प्रकार से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 33 (Section 33) 'नियुक्त अधिकारियों की शक्तियां' (Powers of appointed officers) के बारे में बताती है. तो चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 33 (Section 33) क्या कहती है?
सीआरपीसी की धारा 33 (CrPC Section 33)
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 33 (Section 33) में 'नियुक्त अधिकारियों की शक्तियां' (Powers of appointed officers) बताई गई हैं. CrPC की धारा 33 के मुताबिक सरकार की सेवा (Service of Government) में पद धारण (holding a post) करने वाला ऐसा व्यक्ति, जिसमें उच्च न्यायालय (High Court) या राज्य सरकार (State Government) द्वारा, उस संहिता के अधीन कोई शक्तियां (Powers under this Code) किसी समग्र स्थानीय क्षेत्र (Overall local area) के लिए निहित की गई हैं, जब कभी उसी प्रकार के समान (An equal) या उच्चतर पद (Higher office) पर उसी राज्य सरकार के अधीन वैसे ही स्थानीय क्षेत्र के अंदर नियुक्त (Appoint) किया जाता है, तब वह, जब तक, यथास्थिति, उच्च न्यायालय या राज्य सरकार अन्यथा निदेश न दे या न दे चुकी हो, उस स्थानीय क्षेत्र में, जिसमें वह ऐसे नियुक्त किया गया है, उन्हीं शक्तियों (Same powers) का प्रयोग करेगा.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 32: जानिए, क्या है सीआरपीसी की धारा 32?
क्या होती है सीआरपीसी (CrPC)
सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में 'दंड प्रक्रिया संहिता' कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










