
Crorepati Formula: सिर्फ 1000 रुपये जमा कर पाएं 2 करोड़, चौंकिए मत... ये मुमकिन है!
AajTak
How to make 1 crore by SIP: आज की तारीख में 2000 रुपये महीने निवेश करना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर आप 20 हजार रुपये महीने भी कमाते हैं तो उसमें से 1000 रुपये ऐसी जगह निवेश (Investment) कर सकते हैं, जहां थोड़ा रिस्क के साथ मोटा रिटर्न मिल सके.
अधिकतर लोग ये तर्क देते हैं कि हजार- दो हजार के निवेश से कुछ नहीं हो सकता है, इसलिए वो निवेश नहीं कर रहे हैं. क्योंकि उन्हें हर महीने हजार-दो हजार ही बचता है. लेकिन ये एक केवल बहाना है. सच ये है कि निवेश की शुरुआत छोटी राशि से करके बड़ा वित्तीय लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
दरअसल सुरक्षित निवेश के लिए बैंक और पोस्ट ऑफिस में FD जरूर कीजिए. लेकिन इससे मिलने वाले रिटर्न से कोई बड़ा वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे. वहीं थोड़ा रिस्क लेकर म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से मोटा पैसा बनाया जा सकता है. आज की तारीख में हर कोई 1000 रुपये महीने आसानी से बचा सकता है. केवल हजार रुपये के निवेश से करोड़पति बना जा सकता है.
SIP की ताकत
रणनीति ये होनी चाहिए कि अगर आप 5000 रुपये निवेश करने की स्थिति में हैं तो इनमें से 2 हजार रुपये महीने SIP जरूर करें. आज की तारीख में 2000 रुपये महीने निवेश करना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर आप 20 हजार रुपये महीने भी कमाते हैं तो उसमें से 1000 रुपये ऐसी जगह निवेश (Investment) कर सकते हैं, जहां थोड़ा रिस्क के साथ मोटा रिटर्न मिल सके.
यह भी पढ़ें: NPS में निवेश के दो बड़े फायदे, Extra टैक्स सेविंग के साथ 45000 रुपये मंथली पेंशन!
बैंक (Bank) और पोस्ट ऑफिस (Post office) में 1000 रुपये महीने 20 साल तक निवेश (Invest) करने पर आपको 31 लाख रुपये नहीं मिलने वाला है. क्योंकि 20 साल के दौरान हजार रुपये महीने से हिसाब से आप केवल 2.40 लाख रुपये जमा करेंगे. लेकिन अगर आप हर महीने म्यूचुअल फंड में 1000 रुपये लगाते हैं तो मोटी कमाई कर सकते हैं. पिछले दो दशक में म्यूचुअल फंड ने शानदार रिटर्न दिया है. कुछ फंड्स ने 20 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











