
Crime: मोबाइल का विवाद बना खूनी, पीट-पीटकर युवक की हत्या... लापरवाही के इल्जाम में चौकी इंचार्ज सस्पेंड
AajTak
बुलंदशहर में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे मोबाइल फोन का विवाद बताया जा रहा है. इस मामले में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
बुलंदशहर में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. अनूपशहर के सर्किल ऑफिसर (CO) अनूप सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को मोहित का मोबाइल फोन खुशहालगढ़ गांव में कहीं खो गया था.
इसके बाद मोहित अपना फोन तलाश करने लगा. कुछ लोगों ने उसे बताया कि उसका मोबाइल फोन प्रभात नामक युवक के पास है. इसलिए जब मोहित ने उससे इस बारे में पूछा तो प्रभात ने फोन वापस देने से इनकार कर दिया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया.
पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने आगे बताया कि जब मोहित पुलिस के पास पहुंचा तो प्रभात की मां नीरज देवी ने उसे फोन करके कहा कि वह उसका फोन उनके घर आकर ले जाए. मगर जब मोहित उनके घर पहुंचा तो प्रभात और उसके पिता मनोज उसके साथ झगड़ने लगे. उस वक्त मनोज शराब के नशे में था.
इसके बाद मामला पुलिस स्टेशन जा पहुंचा. जहां मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की. मगर इसके बाद 13 जुलाई को नीरज देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कार्यालय जा पहुंची और वहां एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने बताया कि नीरज देवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहित ने उसके घर पर पड़े डंडे से उसके पति पर कई बार हमला किया था. इसके बाद अस्पताल में इलाज करा रहे मनोज की 14 जुलाई को मौत हो गई. उसके परिवार का आरोप है कि उस दिन हुई मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










