
'CPEC का फायदा उठाने में रहे फेल...', चीन के प्रोजेक्ट पर फूटा PAK का गुस्सा
AajTak
सीपीईसी पूरी तरह से चीन और पाकिस्तान की साझी परियोजना है. इसका उद्देश्य पाकिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना, ऊर्जा की कमी दूर करना, औद्योगिक निवेश लाना और रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है. पाकिस्तान को उम्मीद थी कि CPEC उसकी अर्थव्यवस्था को गेम चेंजर बना देगा.
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) से उनका मुल्क कोई लाभ नहीं उठा सका. पिछली सरकारों की वजह से चीनी निवेशकों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसे कई मौके गंवाए हैं, जब हमारी अर्थव्यवस्था लंबी छलांगे लगा सकती थी. हमने गेम-चेंजर साबित हो सकने वाले CPEC से भी लाभ नहीं उठा सके. सीपीईसी से होने वाले लाभ को भी नहीं भुना सके.
पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (PBS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय डेटाफेस्ट कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए योजना मंत्री अहसान इकबाल ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान सीपीईसी से कोई ठोस लाभ नहीं उठा सका. उन्होंने इस विफलता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को जिम्मेदार ठहराया.
इकबाल ने कहा कि चीन ने मुश्किल समय में पाकिस्तान की मदद की लेकिन विपक्षी दलों ने चीनी निवेश को विवादों में घेरने की कोशिश की, जिससे चीन को पाकिस्तान से अपने कदम पीछे खींचने पड़े.
बता दें कि यह शायद पहली बार है, जब किसी मौजूदा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने यह स्वीकार किया कि सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) के लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सके.
बता दें कि सीपीईसी 21वीं सदी की सबसे महत्वाकांक्षी आर्थिक और रणनीतिक परियोजाओं में से एक मानी जाती है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बहु-अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी योजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का प्रमुख प्रोजेक्ट माने जाने वाला 60 अरब अमेरिकी डॉलर का सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) चीन के शिनजियांग क्षेत्र को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है. यह परियोजना चीन की वैश्विक प्रभाव बढ़ाने की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह विभिन्न देशों में चीन की पूंजी से बने बुनियादी ढांचे के जरिए अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











