
Covishield बनाने वाले अदार पूनावाला को Z+ सिक्योरिटी देने की मांग, बॉम्बे HC में याचिका
AajTak
अदार पूनावाला को Z+ सुरक्षा देने की मांग करते हुए याचिका में कहा है कि वैक्सीन बनाने वाले अगर देश में सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो इससे वैक्सीन के उत्पादन पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर पूनावाला डर के चलते भारत से बाहर रहेंगे तो यह तो तूफान में कैप्टन के बिना जहाज के होने जैसा है.
मुंबई के एक वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को जेड प्लस सिक्योरिटी देने की मांग की गई है. सीरम इंस्टीट्यूट कोविडशील्ड वैक्सीन की निर्माता कंपनी है. यह याचिका वकील दत्ता माने की तरफ से लगाई गई है. याचिका में वैक्सीन सप्लाई को लेकर कथित तौर पर पूनावाला को धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है. माने ने याचिका में कहा है कि वैक्सीन बनाने वाले अगर देश में सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो इससे वैक्सीन के उत्पादन पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर पूनावाला डर के चलते भारत से बाहर रहेंगे तो यह तो तूफान में कैप्टन के बिना जहाज के होने के जैसा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










