
Covid Third Wave: क्या टल सकती है भारत में कोरोना की तीसरी लहर? विशेषज्ञों ने दिए जवाब
Zee News
भारत (India) में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) आने की आशंका से सभी चिंतित हैं. वहीं त्योहारी मौसम (Festive Season) आने से यह चिंता और बढ़ गई है. ऐसे में तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों ने अहम बातें कही हैं.
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन (Festive Season) में लोगों की बढ़ती आवाजाही के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) ने कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि यदि लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो भारत में तीसरी लहर (Third Wave in India) आ सकती है, जो दूसरी लहर जितनी ही बुरी होगी. ऐसे में कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए डॉ. गुलेरिया ने बहुत एहतियात बरतने के लिए कहा है. डॉ.गुलेरिया ने कहा है, 'जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें. यदि घर से निकलना पड़े तो मास्क (Mask) जरूर पहनें और हाथ सैनिटाइज करते रहें. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं. यदि लोग सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तो तीसरी लहर को रोका जा सकता है. ऐसे में कोविड की तीसरी लहर का आना लोगों की सावधानियों पर ही निर्भर करता है.'More Related News
