
Covid Cases in India: कोरोना केसों में फिर उछाल, कल के मुकाबले 26 फीसदी बढ़े मरीज
AajTak
Covid Cases in India: भारत में कोरोना के केसों का बढ़ना आज भी जारी है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 2897 मामले सामने आए हैं. यह नंबर मंगलवार के मुकाबले 26.6 फीसदी ज्यादा है.
Covid Cases in India: भारत में कोरोना के केसों का बढ़ना नहीं रुक रहा है. बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2897 नए मामले सामने आए हैं. यह नंबर मंगलवार के मुकाबले 26.6 फीसदी ज्यादा है. बीते 24 घंटे में 54 लोगों ने कोरोना वायरस से जान गंवाई है. फिलहाल एक्टिव केस 20 हजार से कम (19,494) हैं. फिलहाल देश में कोविड संक्रमण दर 0.61 फीसदी बनी हुई है.
टॉप पांच राज्य जहां कोरोना केस सबसे ज्यादा मिल रहे हैं उनमें दिल्ली (1,118 नए केस), हरियाणा (401 नए मरीज), केरल (346), उत्तर प्रदेश (278) और महाराष्ट्र (223) शामिल है. कुल नए केसों में से 81.67 फीसदी इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं. कुल केसों में 38.59 फीसदी हिस्सेदारी दिल्ली की है.
कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में 54 और लोगों ने जान गंवाई है. हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना से 5,24,157 लोगों की मौत हो चुकी है.
वैक्सीन की बात करें तो बीते 24 घंटे में 14.83 लाख कोविड टीके लगाए गए हैं. अबतक देश में 190 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










