
Covid-19 New Variant: भारत में पांव पसार रहा कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 कितना खतरनाक? 12 देशों में फैला, डॉक्टर्स ने दी ये चेतावनी
AajTak
Covid-19 Surge in India: भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. नए मामलों की वृद्धि के पीछे XBB 1.16 वैरिएंट माना जा रहा है. यह वैरिएंट कितना खतरनाक है, किन देशों में फैल चुका है, किन लोगों को अधिक खतरा है? इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Covid-19 Surge in India: भारत में COVID-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कुल एक्टिव मामलों की संख्या 6,559 हो गई है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के पीछे कोविड-19 का XBB 1.16 वैरिएंट है. XBB1.16 वैरिएंट COVID के ओमिक्रॉन वैरिएंट के रिकॉम्बिनेशन XBB वैरिएंट का वंशज है जो देश में तेजी से फैल रहा है. INSACOG के नए आंकड़ों के अनुसार, देश में XBB1.16 के अभी 76 मामले हैं.
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के इस वैरिएंट से नई लहर की आशंका बढ़ सकती है. XBB1.16 वैरिएंट कितना खतरनाक है, यह किन देशों में कहर मचा चुका है और किन लोगों को इसका अधिक खतरा है? इस बारे में भी जान लीजिए.कितना खतरनाक है यह वैरिएंट ?
कोरोना के नए वैरिएट्स पर नजर रखने वाले और WHO के वैक्सीन सेफ्टी नेट के सदस्य, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व संयोजक और मंगला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बिजनौर के कंसल्टेंट डॉ. विपिन एम वशिष्ठ (Vipin M Vashishtha) ने कहा, "नया XBB.1.16 वैरिएंट कम से कम 12 देशों में पाया गया है जिसमें से सबसे अधिक मामले भारत में पाए गए हैं.
किन देशों में फैला XBB.1.16 वैरिएंट
डॉ. विपिन एम वशिष्ठ के मुताबिक, "XBB.1.16 वैरिएंट कम से कम 12 देशों में पाया गया है जिसमें से सबसे अधिक मामले भारत में पाए गए हैं. भारत के अलावा अमेरिका, ब्रुनेई, सिंगापुर, चीन और यूके भी इस लिस्ट में शामिल हैं जहां XBB.1.16 वैरिएंट के मामले बढ़े हैं. वैश्विक स्तर पर XBB.1.16 के बारे में चिंताएं हैं क्योंकि इस सब-वैरिएंट में वायरस के गैर-स्पाइक क्षेत्र में कुछ म्यूटेशन हुआ है जो इम्यूनिटी को प्रभावित करता है."
कितनी तेजी से फैलता है यह वैरिएंट?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










