
COVID-19 Booster Dose: जानिए सेकेंड वैक्सीनेशन के बाद कब ले सकते हैं बूस्टर डोज़?
AajTak
COVID-19 Vaccination: केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे लोग जो कोविड से संक्रमित हुए और लैब टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं, वे कोविड से ठीक होने के तीन महीने बाद ही कोविड-19 वैक्सीनेशन ले सकते हैं. इस वैक्सीनेशन में एहतियाती खुराक यानी बूस्टर डोज़ भी शामिल है. स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव विकास शील ने 21 जनवरी को अपने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की बूस्टर डोज़ को लेकर पिछले कुछ समय से मार्गदर्शन के लिए अनुरोध मिल रहे थे. राज्यों को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा है, 'लैब टेस्ट में SARS-2 Covid-19 से संक्रमित पाए गए लोगों के मामले में, एहतियाती खुराक सहित सभी कोविड वैक्सीन तीन महीने के लिए नहीं दी जाएंगी.' पत्र में आगे लिखा गया है कि यह मार्गदर्शन वैज्ञानिक साक्ष्य और राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीजीएआई) की सिफारिश पर आधारित है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










