
Covid-19: भारत पहुंचे कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 का फेस्टिवल सीजन में खौफ, ये हैं कॉमन लक्षण, ना समझें सर्दी-जुकाम
AajTak
ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट BA.5.1.7 और BF.7 को कोविड-19 का सबसे नया स्ट्रेन माना जा रहा है. भारत में भी BF.7 का एक मामला सामने आ चुका है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेस्टिव सीजन में जरूरी है कि लोग खास सावधानियां बरतें. इन नए वेरिएंट्स को काफी संक्रामक माना जा रहा है और दिवाली के दौरान कोरोना की नई लहर आने को लेकर चिंता जताई जा रही है.
कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को ही बदल कर रख दिया है. भारत में बीते कुछ महीनों से जहां लोगों ने यह मान लिया था कि अब कोरोना महामारी पूरी तरह के खत्म हो चुकी है. वहीं,लोगों के इस भरोसे को झुठलाते हुए कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है. भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना के दो नए वैरिएंट सामने आए हैं जो ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट हैं. इन नए सब-वैरिएंट्स के नाम BA.5.1.7 और BF.7 है. इन नए वैरिएंट्स को काफी संक्रामक माना जा रहा है और त्योहार के दौरान कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
क्या है ओमिक्रॉन BF.7?
ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट BF. 7 सबसे पहले नॉर्थवेस्ट चीन के मंगोलिया ऑटोनोमस रीजन में पाया गया था और यही सब-वैरिएंट चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है. ओमिक्रॉन का ये नया सब-वैरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है और अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम में भी इसके मामले पाए जा रहे हैं.
इस नए ओमिक्रॉन BF. 7 को 'ओमिक्रोन स्पॉन' के रूप में भी जाना जाता है. भारत में भी ओमिक्रॉन BF. 7का एक मामला दर्ज किया गया है. BF. 7 का ये मामला गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर में पाया गया है. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने लोगों से त्योहारों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन BF. 7 को लेकर ये आशंका जताई जा रही है कि यह वैरिएंट पहले से मौजूद वैरिएंट को रिप्लेस कर देगा.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि BF. 7 वैरिएंट का इंफेक्शन रेट काफी ज्यादा हाई है. एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा कि ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट के लक्षण काफी ज्यादा हल्के हैं और इनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन जो लोग हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज और लिवर डिजीज की समस्याओं से जूझ रहे हैं उनमें इसके लक्षण गंभीर नजर आ सकते है. ऐसे में आइए जानते हैं ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF. 7 के लक्षणों के बारे में-

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










