
Covid-19: चौथी लहर के डर के बीच भारत में एक दिन में आए कोरोना के इतने केस
AajTak
शुक्रवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनो वायरस के 243 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही कोरोना की शुरुआत से अब तक देशभर के मामले बढ़कर 4.46 करोड़ हो गए हैं. वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,609 हो गए हैं.
कोरोना वायरस की नई लहर से चीन में मचे हाहाकार के बीच भारत के लिए भी चिंता की खबर सामने आई है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अगले 40 दिन भारत के लिए काफी गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि जनवरी में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. भारत में एक बार फिर कोरोना मामलों में इजाफे का दावा पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए किया जा रहा है. इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,609 हो गए हैं.
कोरोनो वायरस के 243 नए मामले इस बीच शुक्रवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनो वायरस के 243 नए मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही कोरोना की शुरुआत से अब तक देशभर के मामले बढ़कर 4.46 करोड़ हो गए हैं. वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,609 हो गए हैं. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए डेटा में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में सिर्फ महाराष्ट्र में शुरुआत से अब तक आए कोविड मामलों की कुल संख्या 4,46,78, 158 दर्ज की गई और बीते एक दिन में यहां एक की मौत हुई है. बता दें कि एक दिन पहले देशभर में 268 नए मामले आए थे.
कोरोना के चलते मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत दर्ज किया गया है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.16 प्रतिशत आंका गया है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड का पता लगाने के लिए 2,13,080 टेस्ट किए गए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गया है। इसमें कहा गया है कि 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या में 57 की वृद्धि दर्ज की गई है. बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,43,850 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
2020 में भयानक थे हालात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










